You are currently viewing नवोदित प्रतिभा पुरस्कारों हेतु प्रविष्टियां आमंत्रित 2023-2024

नवोदित प्रतिभा पुरस्कारों हेतु प्रविष्टियां आमंत्रित 2023-2024

      राजस्थान साहित्य अकादमी द्वारा नवोदित प्रतिमा प्रोत्साहन पुरस्कारों हेतु प्रविष्टियाँ आमंत्रित की जाती हैं। अकादमी द्वारा वर्ष 2023-24 में डॉ. सुधा गुप्ता पुरस्कार (महाविद्यालय स्तरीय केवल छात्राओं के लिए) योजना में साहित्यिक निबंध विधा में (एक निबंध) और चन्द्रदेव शर्मा पुरस्कार (महाविद्यालय स्तरीय योजनान्तर्गत कविता विधा में (5 कविताएं) कहानी निबंध और एकांकी विधाओं में एक-एक रचना की प्रविष्टियाँ (दो प्रतियों में) आमंत्रित हैं। परदेशी पुरस्कार (विद्यालय स्तरीय) हेतु कविता विधा में (5 कविताएं), कहानी, निबंध और लघुकथा विधाओं में एक-एक रचना ( दो प्रतियों में) आमंत्रित हैं। सभी प्रविष्टियों दो प्रतियों में भिजवाना आवश्यक हैं।

    उक्त पुरस्कार योजनाओं में राजस्थान स्थित महाविद्यालयों और विद्यालयों में नियमित रूप से अध्ययनरत छात्र-छात्राएं ही भागीदारी कर सकते हैं। विज्ञप्ति प्रसारण की तिथि (10 जुलाई 2023) के समय प्रविष्टि भिजवाने वाले छात्र-छात्राओं की उम्र 23 वर्ष से कम होनी चाहिए। अकादमी कार्यालय में प्रविष्टियाँ भिजवाने की अन्तिम तिथि 15 अगस्त, 2023 है। योजना के नियम, प्रपत्र आदि की जानकारी के लिए अकादमी कार्यालय से संपर्क किया जा सकता है अथवा अकादमी की वेबसाई www.rsaudr.org पर उपलब्ध है।

Leave a Reply